बक्सर : JEE (Main) 2024 के लिए आवेदन शुरू

बक्सर : अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक JEE (Main) 2024 के लिए आवेदन शुरू हो गया हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 नवंबर तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क : JEE (Main) 2024 के लिए सामान्य छात्रों का आवेदन शुल्क 1000 रुपया, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी के छात्रों के लिए 900, सामान्य, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी छात्राओं के लिए 800 रुपए, एससी-एसटी एवं पीडब्ल्यूडी छात्र-छात्राओं के लिए 500 रुपए हैं।

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://nta.ac.in/ पर कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। बता दें की ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं जो 30 नवंबर 2023 तक जारी रहेगी।

एग्जाम का सेंटर : JEE (Main) 2024 के एग्जाम सिटी की जानकारी देने के लिए स्लिप उपलब्ध करा दी जाएगी। आप वेबसाइट पोर्टल पर चेक कर सकेंगे। 

एग्जाम की तिथि : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2024 परीक्षा तिथि सत्र 1 और सत्र 2 की घोषणा की है जिसके अनुसार पेपर 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। पूरी डिटेल्स जारी होने वाले एडमिट कार्ड में मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment