छठ बाद पटना से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन, बक्सर में रुकेगी

Buxar News: छठ बाद अगर आप पटना से दिल्ली जानें की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप फटाफट टिकट बुक कर लें। क्यों की छठ बाद पटना से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। यह ट्रेन बक्सर में रुकते हुए संचालित की जाएगी।

खबर के अनुसार पटना से दिल्ली के लिए 20 नवंबर व 22 नवंबर को सुबह नौ बजे ट्रेन खुलेगी। ये ट्रेन आरा, बक्सर पंडित दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज और कानपुर सेन्ट्रल में रुकते हुए सीधे नई दिल्ली को जाएगी। आप चाहें तो इस ट्रेन से सफर कर सकते हैं। 

ट्रेन का शेड्यूल?

नई दिल्ली-पटना विशेष (02250) : यह ट्रेन नई दिल्ली से 19 नवंबर व 21 नवंबर को शाम 07.10 बजे खुलेगी और उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय होते हुए बक्सर तथा आरा स्टेशनों पर रुकते हुए पटना पहुंचेगी।

पटना-नई दिल्ली विशेष (02249) : यह ट्रेन पटना से 20 व 22 नवंबर को सुबह नौ बजे खुलेगी और आरा, बक्सर स्टेशन पर रुकते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज और कानपुर सेन्ट्रल होते हुए नई दिल्ली जंक्शन पर पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment