अहमदाबाद में खुद से बनाएं निवास प्रमाणपत्र, ये है प्रक्रिया

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोग अब खुद से अपना Domicile सर्टिफिकेट बना सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात सरकार ने निवास प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं। आप इसके लिए अपने मोबाइल से भी आवेदन कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार गुजरात में पहले निवास प्रमाणपत्र के लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थें। इससे समय के साथ साथ पैसों की भी बर्बादी होती थी। लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब आप ऑनलाइन Domicile सर्टिफिकेट बना सकते हैं।

अहमदाबाद में खुद से बनाएं निवास प्रमाणपत्र, ये है प्रक्रिया?

1 .वेबसाइट https://www.digitalgujarat.gov.in/ को गूगल में सर्च करें। 

2 .इस वेबसाइट पर आप सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर आप लॉगिन करें। 

3 .लॉगिन करने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर सर्विसेज के ऑप्शन पर क्लिक करें। 

4 .इसके बाद अब आप "डोमिसाइल सर्टिफिकेट" के लिए आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करें। 

5 .अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुल जायेगा, उस फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरकर सब्मिट करें।

6 .आवेदन को सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, आप अपने आवेदन पत्र का प्रिंट ले सकते हैं और फिर ऑनलाइन भुकतान के लिए आगे बढ़े। ऑनलाइन भुकतान के बाद आवेदन पूरा हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment