गुजरात : राजकोट एम्स में शुरू होगी आईपीडी

गुजरात : सौराष्ट्र के लोगों के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजकोट एम्स में आईपीडी की सेवा शुरू होने वाली हैं। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। दिसंबर महीने से राजकोट एम्स में मरीजों के लिए आईपीडी की सुविधा बहाल कर दी जाएगी। 

खबर के अनुसार गुजरात के राजकोट एम्स में निर्माणाधीन अस्पताल में ओपीडी की सुविधा के बाद अब दिसंबर महीने में 250 बिस्तरों वाली आईपीडी का उद्घाटन किया जाएगा। इससे राजकोट समेत पूरे सौराष्ट्र के लोगों को फायदा होगा। 

बता दें की ओपीडी की सुविधा के शुरू होने के बाद एम्स राजकोट में आईपीडी (इंडोर पेशेंट सर्विस) सेवा शुरू होने से यहां आने वाले मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। 250 बिस्तरों वाली आईपीडी में मरीजों को ₹35 प्रतिदिन बिस्तर किराया देना होगा। 

इसके अलावा राजकोट एम्स में मेडिकल कॉलेज के छात्रों के लिए कोर्स जल्द से जल्द एम्स में संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को भी राजकोट एम्स में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

0 comments:

Post a Comment