खबर के अनुसार अहमदाबाद में 31 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच कई सड़कों को बंद रखने का फैसला किया गया हैं। इन सड़कों पर गाड़ियों का आवागवन नहीं किया जायेगा। इसलिए घर से निकलने के दौरान आप इस बात का ध्यान आवश्य रखें।
अहमदाबाद में 31 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच बंद रहेगी ये सड़कें?
1 .नए साल के जश्न को लेकर सीजी रोड पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होंगे। जिसके कारण सीजी रोड पर स्टेडियम सर्कल से पंचवटी तक की सड़क शाम 6 बजे से वाहनों के लिए बंद रहेगी। शाम छह बजे से सीजी रोड के दोनों ओर वैध पार्किंग व्यवस्था बंद हो जायेगी।
2 .एसजी हाईवे पर 31 दिसंबर रात 8 बजे से 1 जनवरी सुबह 3 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और वाहन पार्क नहीं किए जा सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment