खबर के अनुसार तीन करोड़ रुपये की लगात से गांधीनगर के शहरी इलाकों में इस बस को उतारी जा सकती हैं। इस डबल डेकर बस की क्षमता 63 सीटों की होगी। वहीं एक बार चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस 250 किलोमीटर तक चल सकती है।
बता दें की कभी पहले गांधीनगर शहर में डबल डेकर बस चलती थी। एक डबल डेकर बस अहमदाबाद-गांधीनगर मार्गों पर चलती थी जिसे 1996 से चरणबद्ध तरीके से बंद कर दिया गया था। अब एकबार फिर इसे इसे चलाने की योजना बनाई जा रही हैं।
दरअसल गांधीनगर के नागरिकों ने कई बार डबल डेकर बसों को फिर से शुरू करने की मांग की थी। जिसे देखते हुए निगम ने इसे चलने का फैसला किया हैं। जल्द ही गांधीनगर की सड़कों पर आपको इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस दौड़ती हुई दिखाई देगी।

0 comments:
Post a Comment