अहमदाबाद में करें पानी का बिजनेस, जानें लागत

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ी आबादी ऐसी हैं जो बोतल बंद पानी पीती हैं। इस बड़ी आबादी को पानी की आपूर्ति पूरा करने के लिए आप अहमदाबाद में वाटर प्लांट लगा सकते हैं और इससे अच्छी कमाई भी कर सकते हैं।

खबर के अनुसार वाटर प्लांट लगाने के लिए आपको स्थानीय प्रशासन यानि की अहमदाबाद नगर निगम से विक्रेता लाइसेंस लेना होगा। साथ ही साथ वहीं अपने राज्य के स्वास्थ्य विभाग से व्यवसाय परमिट भी प्राप्त करना होगा और व्यवसाय रजिस्ट्रेशन के साथ GST रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

वहीं, आप जिस जगह पर वाटर प्लांट लगाना चाहते हैं उस जगह पर बोरिंग कराने के लिए भी आपको अनुमति लेनी होगी। इसके बाद आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। इसे शुरू करने में आपको तीन से चार लाख रुपये खर्च करने होंगे। 

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत?

1 .आपको सबसे पहले बोरिंग कराना होगा। 

2 .कुछ जरूरी मशीनरी और बाकी सामान खरीदना होगा। 

3 .पानी को फिल्टर करने के लिए आरओ मशीन लेनी होगी। 

4 .पानी स्टोरेज टैंक आदि और बोतलें पैक करने के लिए एक मशीन लेनी होगी।

0 comments:

Post a Comment