लुधियाना : नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

लुधियाना : श्री माता वैष्णो देवी जानें की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें?

ट्रेन नंबर 04085 : नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशनट्रेन  22 दिसंबर तथा 29 दिसंबर को नई दिल्ली से रात्रि 11.30 बजे खुलेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 04086 : श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 24 दिसंबर तथा 31 दिसंबर को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से सांय 6.30 बजे खुलेगी और सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 6.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

इस ट्रेन का स्टॉपेज : बता दें की यात्रा के दौरान ये ट्रेन दोनों दिशाओं में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जं. ,अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों पर रुकते हुए जाएगी।

0 comments:

Post a Comment