खबर के अनुसार बागवानी फसलों जैसे की फल-फूल एवं सब्जी की खेती करने वाले किसानों को फल-फूल एवं सब्जी की तुड़ाई के साथ ही उन्हें बाजार तक पहुँचाने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए सरकार प्लास्टिक क्रेट्स तथा लेनो बैग के लिए सब्सिडी दे रही हैं।
खबर के अनुसार प्लास्टिक कैरेट की अनुमानित लागत 400 रुपए पर बिहार के किसानों को 90 प्रतिशत यानि की 360 रुपए का अनुदान दिया जा रहा हैं। वहीं एक किसान न्यूनतम 10 एवं अधिकतम 50 पीस कैरट्स के लिये आवेदन कर सकते हैं।
वहीं, इस योजना के तहत लेनो बैग की अनुमानित लागत 18 रुपए पर किसानों को 90 प्रतिशत यानि की 16.20 रुपए का अनुदान दिया जा रहा हैं। एक किसान न्यूनतम 100 एवं अधिकतम 500 पीस लेनो बैग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए वेबसाइट :
https://horticulture.bihar.gov.in/HORTMIS/CMHM/OnlineAppCMHM.aspx

0 comments:
Post a Comment