खबर के अनुसार यूपीएससी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा (I), 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने जा रही हैं। आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 20 दिसंबर से शुरू होगी जो 9 जनवरी 2024 तक चलेगी।
क्या होगी योग्यता : UPSC NDA (I) के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया : राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी के लिए 24 अप्रैल 2024 को देशभर में एग्जाम का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जायेगा।
ऐसे करें आवेदन : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in या upsc.gov.in पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे। आवेदन से पहले आप नोटिश को आवश्य पढ़ें।

0 comments:
Post a Comment