खबर के अनुसार अहमदाबाद शहर के पूर्वी क्षेत्र में नरोदा श्मशान से विंज़ोल तक खारीकट नहर की छह अलग-अलग सड़क क्रॉसिंगों की मौजूदा संरचना को अगले दो दिनों में ध्वस्त कर दिया जाएगा और यहां नई संरचनाएं शुरू की जाएगी। जिसके कारण इस रूट को बंद किया जायेगा।
बता दें की पहले चरण के तहत, भोलेनाथ मंदिर, नवयुग पंपिंग स्टेशन, भक्तिनगर और नरोदा क्षेत्र में पार्श्वनाथ टाउनशिप रोड के मौजूदा रोड क्रॉसिंग के बक्से को ध्वस्त किया जायेगा। जिसके कारण दो दिन में ट्रैफिक डायवर्जन दिया जाएगा।
फिलहाल अहमदाबाद में चार स्थानों पर सड़क क्रॉसिंग का ढांचा टूटने से लोगों को एक से डेढ़ किलोमीटर घूमकर जाना पड़ेगा। इसलिए अगर आप इस रूट्स से सफर करते हैं तो आप पहले ही जान लें, बरना आपको दिक्कत हो सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment