खबर के अनुसार बिहार एजुकेशन डिपार्टमेंट ने 25 जनवरी को इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया हैं। इसमें कहा गया हैं की उच्च विद्यालय से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण 10वीं कक्षा की बालिकाओं को 10 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से दिया जायेगा।
बता दें की फरवरी महीने में बिहार बोर्ड के द्वारा 10वीं कक्षा का एग्जाम शुरू होने वाला हैं। इस एग्जाम में जो भी छात्राएं फस्ट डिवीजन से पास करेगी, उन सभी छात्राओं को 10-10 हजार की राशि दी जाएगी। ताकि छात्राएं 10वीं के बाद भी आगे की पढ़ाई जारी रख सके।
ऐसे होगा आवेदन : आपको बता दें की इसका लाभ लेने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल http://medhasoft.bih.nic.in पर जा कर आवेदन कर सकेंगे। 10वीं में फस्ट डिवीजन लाने वाली छात्राएं को आवेदन करने का मौका मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment