खबर के अनुसार विदेश मंत्रालय द्वारा तैयार पायलट प्रोजेक्ट के तहत चंडीगढ़ और पुणे के बाद अहमदाबाद में भी यह पासपोर्ट वैन सेवा शुरू होगी। यह वैन अहमदाबाद के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों से चलेंगी और दस्तावेजों को वेरिफाई करेगी।
बता दें की पासपोर्ट सेवा केंद्र के साथ ऑनलाइन पासपोर्ट अपॉइंटमेंट बुक करते समय पासपोर्ट वैन का विकल्प भी दिया जाएगा। पासपोर्ट वैन में मौजूद कर्मचारी के द्वारा दस्तावेजों को स्कैन कर वेरिफाई किया जायेगा और फिंगरप्रिंट, फोटो समेत अन्य प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
इस नई व्यवस्था से अहमदाबाद के साथ साथ ग्रामीण इलाकों के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। क्यों की गांवों में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पोस्ट पासपोर्ट सेवा केंद्र की सुविधा नहीं हैं। जिससे लोगों को शहर आकर लंबी लाइन लगाना पड़ता हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment