राजकोट को 11 समेत सौराष्ट्र को 83 नई लग्जरी बसें आवंटित

न्यूज डेस्क: गुजरात के राजकोट से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजकोट को 11 समेत सौराष्ट्र को 83 नई लग्जरी बसें आवंटित की गई हैं। इससे इन इलाकों के लोगों को बसों से यात्रा करने में आसानी होगी और भीड़-भाड़ का सामना करना नहीं पड़ेगा। 

खबर के अनुसार राजकोट को 11, अमरेली को 21, जूनागढ़ को 26, भावनगर को 18 और जामनगर एसटी डिवीजन को 7 नई बसें आवंटित की गई हैं। इसके अलावे राज्य के अन्य कई जिलों को भी नई बसों का तोहफा दिया गया हैं। इससे लोगों का आवागवन बेहतर हो जायेगा।

बता दें की राजकोट मंडल को 11 नई बसें आवंटित होने से राजकोट से अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, भावनगर और भुज मार्ग पर बसों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो जाएगी। जिससे यात्री इस रूट्स पर बिना भीड़-भाड़ के आराम से यात्रा कर सकते हैं। 

दरअसल राज्य के यात्रियों को आरामदायक यात्रा के लिए राज्य परिवहन विभाग द्वारा नए साल में कई जिलों को तोहफे के रूप में 201 नये एसटी बसें आवंटित कर दी गई हैं। इससे इन जिलों के लोगों को बस से आने-जानें में सुविधा होगी।

0 comments:

Post a Comment