खबर के अनुसार पंजाब के लुधियाना, मोहाली, संगरूर, मानसा, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, मोगा में धुंध का ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहने के आसार हैं, इसलिए बिना वजह घर से बाहर न जाए।
बता दें की 9 जनवरी तक लुधियाना समेत पंजाब के इन जिलों में इसी तरह के मौसम रहने के आसार हैं। हालांकि 9 जनवरी को कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती हैं। जिससे लोगों को धुंध और कोहरे से राहत मिलेगी। लेकिन ठंड का प्रकोप बना रहेगा।
दरअसल पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी से लुधियाना समेत पंजब के कई जिलों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिससे यहां के तापमान में गिरावट आ रही हैं और ठिठुरन बढ़ रही हैं। अगले कुछ दिन लोगों को कनकनी और ठिठुरन का सामना करना पड़ेगा।

0 comments:
Post a Comment