खबर के अनुसार लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन आफ इंडिया द्वारा 10वीं, 12वीं की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए इस योजना के अंतर्गत ₹15000 से लेकर ₹40000 तक की छात्रवृत्ति दी जाती हैं। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।
अगर आप 12वीं कक्षा की परीक्षा 2022-2023 में मिनिमम 60% अंकों के साथ पास किये हैं या फिर दसवीं कक्षा मिनिमम 60% अंकों के साथ पास किये हैं वो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2024 तक निर्धारित किया गया हैं।
ऐसे करें आवेदन : आप आधिकारिक वेबसाइट https://gjss.licindia.in/GJSS/ पर जा कर इस गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें। इसके बाद दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

0 comments:
Post a Comment