खबर के अनुसार गंदगी फैलाने को लेकर घाटलोडिया में जय अंबे ऑटो केयर और ज्योति ऑटो पार्ट्स को सील कर दिया गया है। जबकि, चांदलोडिया में गंदगी फैलाने पर चारभुजा मोबाइल शॉप और बोदकदेव में मायफ्रोयोलैंड को सील किया गया हैं।
बता दें की अहमदाबाद शहर के उत्तर पश्चिम क्षेत्र के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग द्वारा 178 इकाइयों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 131 इकाइयों को नोटिस जारी किये गये। साथ ही साथ कई इकाईयों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई हैं।
दरअसल अहमदाबाद शहर को साफ रखने के लिए नगर निगम के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इस दौरान यहां की सड़को पर गंदगी फैलाने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए उसपर कार्रवाई भी की जा रही हैं। जिससे हड़कप मचा हैं।

0 comments:
Post a Comment