अहमदाबाद में हैजा के 13 मामले सामने आये

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रदूषित पानी के कारण एक महीने के अंदर पूर्वी अहमदाबाद क्षेत्र में हैजा के 13 मामले सामने आये हैं। जिससे इन इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ने लगी हैं।

खबर के अनुसार एक महीने में अहमदाबाद के पूर्व इलाके वटवा वार्ड में हैजा के 7 मामले दर्ज किये गए हैं। जबकि लांभा वार्ड में हैजा के 2 मामले, बहरामपुरा, अमराईवाड़ी , वस्त्राल और गोमतीपुर वार्ड में हैजा के एक-एक मामले सामने आये हैं।

बता दें की अहमदाबाद शहर के पूर्व इलाकों के कुछ वार्डों में अब भी अहमदाबाद नगर निगम की व्यवस्था लोगों को पीने का साफ पानी नहीं पहुंचा पा रही है। प्रदूषित पानी पीने के कारण इन इलाकों में आये दिन हैजा के मरीज सामने आ रहे हैं। 

जनवरी से नवंबर 2023 तक जल के परीक्षण के लिए गए नमूनों में से 29 नमूने अनफिट घोषित किए गए। वहीं, जल परीक्षण के लिए गए नमूनों में से 250 नमूनों में क्लोरीन की रिपोर्ट मिली। बता दें की साल 2023 में शहर में हैजा के सबसे ज्यादा 95 मामले दर्ज हुए हैं।

0 comments:

Post a Comment