खबर के अनुसार अहमदाबाद शहर के थलतेज, जोधपुर, नवरंगपुरा, बोदकदेव, वटवा, सरदारनगर और खाडिया में तीन महिलाओं सहित 5 पुरुष कोरोना से संक्रमित मिले हैं। जिससे शहर में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 60 के पार चली गई हैं।
बता दें की अहमदाबाद शहर में 60 में से 58 मरीज होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं। जबकि दो मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा हैं। वहीं 8 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। इसतरह से कोरोना का असर एकबार फिर से होने लगा हैं।
डॉक्टरों की मानें तो अहमदाबाद में कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही साथ भीड़-भाड़ के इलाकों में जानें से बचना चाहिए और मास्क लगानी चाहिए, ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सके।
.png)
0 comments:
Post a Comment