खबर के अनुसार बिहार में पहले भूमिहीन गरीबों को सरकार घर बनाने के लिए 60 हजार रुपये की राशि देती थी। लेकिन कैबिनेट की मंजूरी के बाद कुछ दिन पहले ही इस राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया हैं। अब लोगों को एक लाख मिलेगा।
बता दें की बिहार में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके पास घर बनाने के लिए जमीन नहीं हैं। जिसके कारण लोग आवास नहीं बना पाते हैं। ऐसे लोगों को सरकार अब जमीन खरीदने में भी मदद करेगी। साथ ही साथ आवास योजना का भी लाभ देगी।
दरअसल बिहार में मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना के तहत भूमि खरीदने के लिए हजारों लोगों को 60 हजार रुपये की राशि मिली हैं। लेकिन अब जिस लोगों का नाम इस योजना में शामिल किया गया हैं, उन्हें अब एक लाख मिलेंगे।

0 comments:
Post a Comment