अहमदाबाद में 8 से 10 मार्च तक होगा फूड फेस्टिवल

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट इवेंट सेंटर में 8 से 10 मार्च तक फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जयेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार अहमदाबाद में यह फूड फेस्टिवल दोपहर 12:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलेगा। इस फूड फेस्टिवल में बड़े-बड़े नॉमिनेटेड शेफ लाइव खाना बनाएंगे। साथ ही साथ यहां विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टॉल लगाया जायेगा।

वहीं, इस फूड फेस्टिवल में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की किताब भी रखी जाएगी। यह फूड फेस्टिवल तीन मंडपों और थीम पर आयोजित किया जाएगा। यहां लाइव कुकिंग और संगीत कार्यक्रम भी होंगे। इसको लेकर निगम के द्वारा प्लान तैयार किया जा रहा हैं। 

निगम के स्थायी समिति अध्यक्ष देवांग दानी ने जानकारी देते हुए बताया है कि नगर निगम की ओर से यहां हर साल विभिन्न उत्सवों का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष नगर निगम की ओर से फूड फेस्टिवल का भी आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment