खबर के अनुसार इस जल नेटवर्क का निर्माण वडोदरा शहर के कलाली में होगा। दरअसल कलाली को नगर पालिका के पश्चिमी क्षेत्र के आउटग्रोथ क्षेत्र के रूप में भी शामिल किया गया है। अब यहां पानी की बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराया जा रहा हैं।
बता दें की कलाली में जल नेटवर्क और संबंधित कार्यों के लिए 2.32 करोड़ का एस्टीमेट तय कर टेंडर बुलाए गए थें, जिसमें सबसे कम टेंडर 2.44 करोड़ का हुआ है और इसे मंजूरी के लिए स्थायी समिति के सामने पेश किया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कलाली में जल नेटवर्क के निर्माण होने से इन इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। साथ ही साथ इन इलाकों में पानी की सप्लाई बेहतर हो जाएगी और यहां के लोगों को गर्मी के दिनों में भी पानी की किल्लत का सामना करना नहीं पड़ेगा।

0 comments:
Post a Comment