खबर के अनुसार यह रोजगार मेला 10 जनवरी को सुबह 10 बजे असरवा-शाहीबाग स्थित नियोजनालय में लगेगा। इस रोजगार मेला में 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवारों को 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।
बता दें की इस रोजगार मेला में मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस समेत विभिन्न क्षेत्रों की 15 से ज्यादा कंपनियां भाग लेगी और इंटरव्यू के माध्यम से युवाओं का चयन करेगी। युवा अपने सभी योग्यता प्रमाणपत्रों के साथ इस रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।
इन पदों पर होगा चयन : इस रोजगार मेला के माध्यम से सेल्स एक्जीक्यूटिव, अकाउंटेंट, एचआर एक्जीक्यूटिव, लाइन मैन, इंजीनियर, बैक ऑफिस, सेल्स मैनेजर, हेल्पर, तकनीशियन समेत अन्य पदों पर युवाओं का चयन किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment