खबर के अनुसार अहमदाबाद नगर निगम के द्वारा शहर के कई इलाकों में गुरुवार को एक ही दिन में 20789 संपत्तियों को सील कर दिया गया हैं। साथ ही साथ इस अवधि में नगर निगम को टैक्स के रूप में 15.78 करोड़ रुपए की आय भी प्राप्त हुई हैं।
बता दें की महानगरपालिका के द्वारा उत्तर जोन में सबसे अधिक 6025 बकाएदारों की दुकानों व ऑफिस जैसी संपत्तियों को सील किया गया हैं। निगम के द्वारा बड़े स्तर पर चलाये जा रहे इस अभियान से बकाएदारों के बीच दहसत फैल गया हैं।
अहमदाबाद में एक ही दिन में 20 हजार संपत्तियां सील?
उत्तर जोन में 6025 संपत्तियां सील की गईं और 2.87 करोड़ रुपए की आय हुई।
उत्तर पश्चिम जोन में 5024 संपत्तियों को सील कर 3.87 करोड़ रुपए की आय हुई।
पूर्व जोन में 3854 संपत्तियों को सील कर 3.04 करोड़ रुपए का टैक्स वसूला गया।
दक्षिण पश्चिम जोन में 2515 संपत्तियों को सील कर 1.97 करोड़ का टैक्स वसूला गया।
पश्चिम जोन में 1679 संपत्तियों को सील कर 1.41 करोड़ का टैक्स वसूला गया हैं।
मध्य जोन में 1012 संपत्तियां सील कर 1.36 करोड़ रुपए का टैक्स वसूला गया हैं।
दक्षिण जोन में 680 इकाइयों को सील कर 1.1 करोड़ रुपए का टैक्स वसूला गया हैं।

0 comments:
Post a Comment