बिहार के बक्सर में 28 पुलिस निरीक्षकों का तबादला

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के बक्सर जिले में तैनात 28 पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया गया हैं। इन पुलिस निरीक्षकों को बक्सर जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी करते हुए 28 निरीक्षकों को बक्सर से कैमूर, रोहतास और भोजपुर जिले में योगदान देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यालय के द्वारा बड़े स्तर पर पुलिस निरीक्षकों का ट्रांसफर करने का फैसला किया गया हैं। 

बता दें की पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद 11 पुलिस निरीक्षकों को बक्सर से कैमूर भेजा गया हैं। जबकि 10 पुलिस निरीक्षकों को बक्सर से भोजपुर में तबादला किया गया हैं। वहीं, 11 पुलिस निरीक्षकों को कैमूर और 7 को रोहतास जिले में भेजा गया है।

पुलिस मुख्यालय के इस आदेश के बाद जिले के सभी थनाध्यक्ष बदल जाएंगे। जल्द ही अन्य पुलिस अधिकारियों का भी तबादला किया जा सकता हैं। दरअसल लोक सभा चुनाव से पहले बड़े स्तर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment