अहमदाबाद में तापमान 2.5 डिग्री गिरा, 4 दिन रहेंगे ठंडे

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में उत्तर से उत्तर-पूर्व तक शुष्क ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण अहमदाबाद के तापमान में 2.5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई हैं। 

खबर के अनुसार ठंडी हवाओं के असर से अहमदाबाद समेत गुजरात के 11 शहरों का तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। वहीं अहमदाबाद में तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया हैं। जिससे की यहां लोगों को तेज ठंड का अहसास हो रहा हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार से पांच दिनों तक अहमदाबाद समेत राज्य के अन्य जिलों में भी ठंड का जोर इसी तरह बना रहेगा। वहीं, अगले एक हफ्ते तक पूरे राज्य में शीतलहर भी जारी रहेगी और पारे में उतार-चढ़ाव की कोई संभावना नहीं हैं।

मौसम वैज्ञानिक की मानें तो अगले 5 से 7 दिनों तक राज्य में बारिश की भी कोई संभावना नहीं है। लेकिन राज्य में चल रही ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को ठंड के साथ साथ कनकनी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही सड़कों पर सुबह के समय धुंध बनी रहेगी।

0 comments:

Post a Comment