अहमदाबाद में 27 जनवरी से होंगे नगर निगम टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद में 27 जनवरी से नगर निगम टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार अहमदाबाद नगर निगम के द्वारा 27 जनवरी से 31 जनवरी तक नवरंगपुरा सरदार पटेल स्टेडियम और गुजरात कॉलेज के बी क्रिकेट ग्राउंड में ऑल गुजरात इंटर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन टी-20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जायेगा।

बता दें की इस क्रिकेट टूर्नामेंट में गांधीनगर, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर, जूनागढ़, जामनगर के महापौर और आयुक्तों की टीमें भाग लेंगी। 27 जनवरी को राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा इस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया जायेगा। 

इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें 7-7 से कुल 14 मैच खेलेंगी। पहला मैच 27 जनवरी को अहमदाबाद नगर निगम और गांधीनगर नगर निगम के बीच खेला जाएगा। गुजरात में हर साल विभिन्न नगर निगमों में मेयर और कमिश्नर के बीच टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं।

0 comments:

Post a Comment