खबर के अनुसार इंडिगो ने सूरत से दुबई के लिए विमान का किराया 7900 रुपये से शुरू किया हैं। इस रूट पर नई विमान सेवा के आने के बाद इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस के टिकटों के दामों को लेकर टक्कर शुरू हो गई हैं। जिससे यात्रियों को फायदा हो रहा हैं।
बता दें की इंडिगो के 7,900 रुपये के टिकट के मुकाबले एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 23 फरवरी से 7,698 रुपये में बुकिंग शुरू कर दी है। इससे पहले एयर इंडिया के द्वारा यात्रियों से 12000 से ज्यादा किराया लिया जा रहा था। लेकिन इंडिगो के आने के बाद किराए में कटौती होनी लगी हैं।
ऐसे बुक करें टिकट : अगर आप सूरत से दुबई जानें के लिए इंडिगो की फ्लाइट से यात्रा करना चाहते हैं तो आप इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://www.goindigo.in/पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment