खबर के अनुसार पिछले एक सप्ताह के अंदर मच्छर जनित महामारी में डेंगू के 2 और मलेरिया के 1, जबकि चिकनगुनिया के 3 मामले सामने आए हैं। वहीं, राजकोट के अलग-अलग इलाकों से विभिन्न बीमारियों के 1603 मरीज दर्ज किये गये हैं।
बता दें की नगर पालिका द्वारा प्रबंधित स्वास्थ्य केंद्रों में पिछले एक सप्ताह के अंदर यहां सर्दी-खांसी के 1233, दस्त-उल्टी के 237, सामान्य बुखार के 127 मामले सामने आये हैं। इसके अलावे राजकोट के निजी अस्पतालों में भी कई मरीज आये हैं।
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयेश वकानी के जानकारी देते हुए कहा है की महामारी से उत्पन्न सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती से निपटने के लिए राजकोट नगर निगम प्रयास कर रही हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा फॉगिंग सहित अन्य कई तरह के अभियान चलाये जा रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment