राजकोट के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का बढ़ेगा रनवे

न्यूज डेस्क: गुजरात के राजकोट से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजकोट के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का रनवे बढ़ाया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द सरकार की ओर से इसकी मंजूरी मिल सकती हैं। 

खबर के अनुसार राजकोट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा राजकोट-अहमदाबाद राजमार्ग पर राजकोट से 35 किमी दूर हीरासर गाँव में स्थित है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 27 जुलाई को उद्घाटन किया गया हैं। अब इसके रनवे को बढ़ाने की तैयारी की जा रही हैं। 

बता दें की प्राधिकरण ने मौजूदा 3040 मीटर लंबे रनवे को 960 मीटर तक बढ़ाकर 4000 मीटर तक करने का प्रस्ताव तैयार किया हैं। साथ ही साथ इसके लिए सरकार से 77 एकड़ जमीन मांगी गई हैं। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर दिगंत बोरा ने मीडिया को बताया है की राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे वर्तमान में 3,040 मीटर है। जिसमें सुरेंद्रनगर जिला कलेक्टर से उत्तर-पूर्व दिशा में 960 मीटर रनवे बढ़ाने की अनुमति मांगी गई है।

0 comments:

Post a Comment