खबर के अनुसार पंजाब के सभी जिलों में 5वीं और 8वीं के एग्जाम सेल्फ परीक्षा केंद्र और बोर्ड के बनाए केंद्रों में आयोजित किये जाएंगे। 5वीं क्लास के एग्जाम 7 से 14 मार्च 2024 तक आयोजित होंगे। जबकि 8वीं क्लास के एग्जाम 7 से 27 मार्च तक होंगे।
आपको बता दें की 5वीं क्लास के एग्जाम सुबह 10 बजे से आयोजित किये जायेंगे, जबकि 8वीं, 10वीं और 12वीं के पेपर सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। वहीं, 10वीं के एग्जाम 13 फरवरी से 6 मार्च तक और 12वीं के एग्जाम 13 फरवरी से 30 मार्च तक होंगे।
अगर आप 5वीं से 12वीं तक एग्जाम डेटशीट देखना चाहते हैं तो आप पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर इसे देख सकते हैं। बोर्ड के द्वारा यह डेटशीट वेबसाइट पोर्टल पर जारी कर दिया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment