खबर के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव को लेकर अहमदाबाद के रिवरफ्रंट पर तैयारी शुरू हो गई हैं। बता दें की रिवरफ्रंट के वल्लभसदन के पास एक विशाल पतंग के आकार का गेट बनाया जा रहा है। साथ ही साथ यहां कई तरह की व्यवस्था की जा रही हैं।
वहीं अहमदाबाद के रिवरफ्रंट पर देश-विदेश से आने वाले पतंगबाजों के लिए टेंट और फूड कोर्ट की भी व्यवस्था की जा रही हैं। ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। आप चाहें तो 7 जनवरी से 14 जनवरी तक इस पतंग महोत्सव में उपस्थित हो सकते हैं।
दरअसल अहमदाबाद में हर साल की तरह इस साल भी देश के अन्य राज्यों और विभिन्न देशों से पतंगबाज यहां आएंगे। पिछले साल पतंग महोत्सव में मलेशिया, लीबिया, कांगो, म्यांमार, जिम्बाब्वे, ब्रुनेई समेत अन्य कई देशों के पतंगबाज यहां आये थें।

0 comments:
Post a Comment