राजकोट के 5 स्कूलों में होगी मिड-डे मील स्टाफ की भर्ती

न्यूज डेस्क: गुजरात के राजकोट से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजकोट जिले के पदधारी तालुका में स्थित 5 स्कूलों में मिड-डे मील स्टाफ की भर्ती की जाएगी। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार डोमडाभयूं, डूंगरका, पुराना नारंका, जिवापार और मोवैया गांवों में स्थित प्राथमिक विद्यालयों में व्यवस्थापक, रसोइया और सहायक के रिक्त पद भरे जायेंगे। अगर आप इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं तो आवेदन कर सकते हैं। 

बता दें की इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र दिनांक 15 जनवरी 2024 को कार्यालय समय के दौरान तालुका सेवासदन मामलतदार कार्यालय, भारत सर्कल के बगल में, राजकोट - पदधारी रोड, मध्याह्न भोजन शाखा, पदधारी से प्राप्त किया जा सकता हैं। 

योग्यता : इन पदों पर नौकरी करने के लिए 10वीं पास या उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। मेरिट के आधार पर लोगों का चयन किया जायेगा। 

0 comments:

Post a Comment