बक्सर : 6 घंटी नहीं पढ़ाने पर अब शिक्षकों का कटेगा वेतन

बक्सर : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी स्कूलों में 6 घंटी नहीं पढ़ाने पर अब शिक्षकों का वेतन काटा जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार बक्सर जिले में हाईस्कूल व प्लस-टू स्कूलों में शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति व कक्षाओं को लेकर प्रधानाध्यापक से रिपोर्ट तलब की गई है। साथ ही साथ टीचरों के द्वारा 6 घंटी की पढ़ाई कराने का ब्योरा अलग-अलग 6 पन्नों में मांगा गया हैं। 

बता दें की अब बिहार के सभी स्कूलों में कक्षा पहली से 8वीं घंटी तक कक्षा संचालन के समय का हर दिन रिकॉर्ड तैयार करना होगा। वहीं,  कक्षा नौवीं से 12वीं कक्षाओं तक विशेष कक्षा का संचालन में किस विषय की पढ़ाई करायी गयी इसका भी रिकॉर्ड बनाना होगा।

मिली जानकारी के अनुसार स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए निदेशालय स्तरीय अधिकारी इस सप्ताह औचक निरीक्षण करेंगे। वहीं स्कूलों में 6 घंटी नहीं पढ़ाने वाले शिक्षकों का वेतन में कटौती का भी आदेश दिया गया है।

0 comments:

Post a Comment