अहमदाबाद : तीर्थयात्रियों को 5 हजार की सब्सिडी

अहमदाबाद : गुजरात सरकार राज्य के तीर्थयात्रियों को अयोध्या जानें के लिए 5 हजार की सब्सिडी देगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। सरकार के द्वारा बहुत जल्द इसको लेकर घोषणा की जाएगी। इसके बाद सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

खबर के अनुसार राज्य सरकार ने गुजरात के श्रद्धालुओं को अयोध्या आने के लिए प्रति व्यक्ति पांच हजार रुपये की सब्सिडी देने का फैसला किया है। एक फरवरी से इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 10 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा। 

बता दें की श्रद्धालु पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर इसका लाभ उठा सकेंगे। जो भी लोग अयोध्या में राम लला के दर्शन करने जाना चाहते हैं वो इसके लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं और सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं। 

ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन : गुजरात के श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण जिला कलेक्टर कार्यालय या गुजरात पवित्र तीर्थ विकास बोर्ड के पोर्टल पर जा कर कर सकेंगे। एक फरवरी से पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment