एक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के थाने में दर्ज ज्यादातर केस जमीन बंटवारे से उत्पन विवाद के कारण हैं। इसलिए लोगों को जमीन बंटवारा करते समय कानूनी बातों का जरूर ध्यान रखनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
घर में बंटवारे के दौरान 7 बातों का रखें ध्यान?
1 .घर में बंटवारे के समय सभी भाई उपस्थित रहें।
2 .अगर आप आपसी बंटवारा कर रहे हैं तो आप पंचनामा जरूर बनाएं।
3 .बंटवारा के दौरान आप पंचनामा एक हजार के स्टाम्प पेपर पर लिखे।
4 .बंटवारे के दौरान अपने इलाके के पंच, सरपंच को उपस्थित रखें।
5 .एक हजार के स्टाम्प पेपर पर जमीन की पूरी डिटेल्स के साथ किसके हिस्से में कौन सी जमीन गई, उसे अंकित करें।
6 .इसके बाद उस स्टाम्प पेपर पर सभी भाई सिंग्नेचर करें। इसके बाद पंच, सरपंच से भी सिंग्नेचर कराएं।
7 .इतना करने के बाद आप निबंधन कार्यालय में जा कर सभी भाई अपने-अपने नाम जमीन की रजिस्ट्री करा लें। इसके लिए मात्र 50 रुपये लगेंगे।

0 comments:
Post a Comment