खबर के अनुसार अहमदाबाद क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों की अलग-अलग सीरीज के लिए गोल्डन और सिल्वर नंबर की घोषणा की है। अगर आप पसंदीदा नंबर लेना चाहते हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
बता दें की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 फरवरी से 3 फरवरी तक चलेगा। जबकि पसंदीदा नंबर के लिए नीलामी की प्रक्रिया 3 से 5 फरवरी तक चलेगी, इसको लेकर अहमदाबाद क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।
दोपहिया वाहन के लिए गोल्डन नंबर में 8,000 और चार पहिया वाहन के लिए 40,000 रुपये शुल्क निर्धारित हैं। जबकि सिल्वर नंबर के दोपहिया वाहन के लिए 3500 रुपये और चार पहिया वाहन के लिए 15 हजार रुपये शुल्क देना होगा। आवेदन करने के 60 दिनों के भीतर च्वाइस नंबर प्राप्त करना होगा।
रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट : parivahan.com

0 comments:
Post a Comment