बक्सर, रोहतास, भोजपुर में होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पांच और छह जनवरी को बिहार के बक्सर, रोहतास, भोजपुर समेत कई जिलों में बारिश होने के असर हैं। जिससे इन जिलों में ठंड बढ़ेगी और लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ेगा।

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने पांच व छह जनवरी को पटना, नालंदा, गया, जहानाबाद, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय में हल्की बारिश होने की संभावना जताई हैं। वहीं, दक्षिण पश्विम भागों के बक्सर, रोहतास, भोजपुर, अरवल, भभुआ ,औरंगबााद में भी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया हैं।

बता दें की प्रदेश में पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ, जिससे न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही हैं। वहीं हल्की बारिश होने से बिहार के इन जिलों का तापमान तेजी के साथ गिरेगा। जिससे इन जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में अगले कुछ दिन कड़ाके की ठंड पड़ने वाली हैं। साथ ही साथ लोगों को धुंध और कोहरे का भी सामना करना पड़ेगा। इसलिए सुबह के समय वाहन चलाने वाले लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

0 comments:

Post a Comment