राजकोट : गुजरात में लगेंगे 1.64 करोड़ स्मार्ट मीटर

राजकोट : गुजरात में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिजली चोरी की समस्या को रोकने तथा बिजली की सप्लाई को बेहतर करने के लिए गुजरात में 1.64 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार गुजरात में अगले उत्तरायण के बाद सभी डिस्कॉम द्वारा स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। DigiVCL, MGVCL, PGVCL और UGVCL द्वारा गुजरात में कुल 1.64 करोड़ से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

बता दें की साल 2026 तक गुजरात के सभी घरों, उद्योगों, कृषि और उच्च वोल्टेज बिजली कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर लगाए जायेंगे। इसको लेकर तैयारी की जा रही, जल्द ही राज्य के कई जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू होने वाला हैं। 

दरअसल स्मार्ट मीटर मोबाइल सिम की तरह काम करता हैं। घरों में बिजली की सप्लाई के लिए आपको मोबाइल की तरह प्रीपेड रिचार्ज कराना होगा। वहीं अगर आप एडवांस रिचार्ज कराते हैं तो आपको बिजली कंपनी द्वारा ब्याज भी दिया जाएगा।

गुजरात में लगेंगे 1.64 करोड़ स्मार्ट मीटर?

पीजीवीसीएल के द्वारा 55,83,509 स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

यूजीवीसीएल के द्वारा 35,25,480 स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

डीजीवीसीएल के द्वारा 40,78,120 स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

एमजीवीसीएल के द्वारा 32,99,991 स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment