खबर के अनुसार अहमदाबाद में कोरोना के कुल 60 सक्रिय मामले हैं जिनमें से 47 मामले पश्चिमी क्षेत्र से सामने आए हैं। जिसमें नवरंगपुरा, नारणपुरा, बोदकदेव और थलतेज इलाके से सबसे जड़ा मामले सामने आए हैं। इसमें से 40 से ज्यादा मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री मिली हैं।
बता दें की रविवार को अहमदाबाद में कोरोना के 21 नए मरीज मिले थें। जबकि सोमवार को कोरोना के एक भी मामले सामने नहीं आये। वहीं आज एकबार फिर से कोरोना के तीन नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
दरअसल कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अहमदाबाद नगर निगम टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट पर एक बार फिर से ज्यादा जोर दे रही हैं। वहीं, अहमदाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं।

0 comments:
Post a Comment