राजकोट में जमीन-मकान की खरीदारी में जबरदस्त तेजी

न्यूज डेस्क: गुजरात के राजकोट से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजकोट में जमीन-मकान की खरीदारी में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही हैं। बड़ी संख्या में लोग राजकोट में घर-मकान-जमीन की खरीदारी कर रहे हैं।

खबर के अनुसार राजकोट शहर और जिले के 18 उप रजिस्ट्रार कार्यालय में साल 2023 में 1.59 लाख दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इससे सरकार को 894 करोड़ रुपये की आय हुई है। इसकी संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा हैं। 

बता दें की जनवरी से दिसंबर 2023 तक राजकोट में जमीन-मकान की जबरदस्त खरीदारी की गई हैं। खास कर राजकोट के शहरी इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों ने जमीन-मकान की खरीदारी की हैं। दिसंबर महीने में 1700 से अधिक दस्तावेज पंजीकृत किये गए हैं। 

किस इलाके में कितने रजिस्ट्रेशन। 

राजकोट-2, मोरबी रोड क्षेत्र में 18,975 दस्तावेज पंजीकृत किए गए।

राजकोट-3, रतनपर इलाके में 11,265 दस्तावेज पंजीकृत किए गए।

मोटामवा 9,100, राजकोट ग्रामीण में 9,877 दस्तावेज पंजीकृत किए गए।

कोटडा सांगाणी में 6,869, रिया क्षेत्र में 13,014 दस्तावेज पंजीकृत किए गए।

कोथरिया में 7,941, जेटपुर में 8,538, राजकोट -1 में 10,411 दस्तावेज पंजीकृत किए गए।

धोराजी में 4,115, मावदी में 14,545, जामकंदोराना -1 में 360 दस्तावेज पंजीकृत किए गए।

जस्सन में 6,753, गोंडल में 15,886, लोडिक-10 में 4,024, विंछिया क्षेत्र में 1,037 दस्तावेज पंजीकृत किए गए।

0 comments:

Post a Comment