गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत समेत ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत समेत कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किये गए हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

अहमदाबाद मंडल के साबरमती स्टेशन (धर्मनगर की ओर) पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण इस रूट से चलने वाली कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। वहीं कुछ ट्रेनों के परिचालन को रद्द भी कर दिया गया हैं। इसलिए यात्रा से पहले ट्रेनों का शेड्यूल चेक कर लें। 

गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत समेत ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी?

1 .योगनगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद योग एक्सप्रेस ट्रेन 2 जनवरी से 9 जनवरी 2024 तक खोडियार-चांदलोदिया-साबरमती (जेल की ओर)-अहमदाबाद मार्ग पर चलेगी।

2 .2 जनवरी से 9 जनवरी 2024 तक ट्रेन संख्या 19224 जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग खोडियार-चांदलोडिया-साबरमती (जेल की ओर)-अहमदवा के रास्ते चलेगी।

3 .5, 7 एवं 9 जनवरी 2024 को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 14807 जोधपुर-दादर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खोडियार-चांदलोडिया-साबरमती (जेल से)-अहमदाबाद के रास्ते चलेगी।

4 .3 जनवरी एवं 10 जनवरी 2024 को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 16533 जोधपुर-केएसआर बैंगलोर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खोडियार-चंदलोडिया-साबरमती (जेल की ओर)-अहमदाबाद के रास्ते चलेगी।

5 .4 जनवरी से 10 जनवरी 2024 तक गांधीनगर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 20902 गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खोडियार-चांदलोडिया-साबरमती (जेल की ओर)-अहमदाबाद पर चलेगी।

6 .4 जनवरी एवं 6 जनवरी 2024 को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 16507 जोधपुर-केएसआर बैंगलोर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खोडियार-चंदलोडिया-साबरमती (जेल की ओर)-अहमदाबाद के रास्ते चलेगी।

7 .8 जनवरी 2024 को अजमेर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या-16531 अजमेर-केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस खोडियार-चांदलोदिया-साबरमती (जेल की ओर)-अहमदाबाद मार्ग से चलेगी।

8 .5 जनवरी एवं 7 जनवरी 2024 को अजमेर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 16209 अजमेर-मैसूर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खोडियार-चांदलोदिया-साबरमती (जेल की ओर)-अहमदाबाद के रास्ते चलेगी।

9 .8 जनवरी, 2024 को वेरावल से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या-12945 वेरावल-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बोटाद-वीरमगाम-अहमदाबाद के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन धंधुका, बावला और सरखेज स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। जबकि ट्रेन को सुरेंद्रनगर गेट और विरमगाम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।

0 comments:

Post a Comment