बक्सर : बीपीएससी 3.0 शिक्षक भर्ती की तैयारी शुरू

बक्सर : बिहार में जो लोग टीचर बनना चाहते हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में बीपीएससी 3.0 शिक्षक भर्ती की तैयारी शुरू हो गई हैं। इसको लेकर अगस्त महीने में नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। 

खबर के अनुसार बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर विभाग के पदाधिकारियों ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी हैं। साथ ही साथ सूबे के सभी जिलों से स्कूलों में रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।

बता दें की बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा बिहार में दो चरण की टीचर भर्ती हो चुकी हैं। लेकिन फिर भी राज्य के सरकारी स्कूलों में टीचरों के हजारों पद खाली हैं। इन पदों पर भर्ती को लेकर तैयारी शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार बीपीएससी 3.0 शिक्षक भर्ती के तहत बिहार में 40 हजार से 50 हजार टीचरों की बहाली की जाएगी। इसलिए अगर आप टीचर बनना चाहते हैं तो अभी से तैयारी में जुट जाए, क्यों की अगस्त में इसका नोटिश जारी हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment