अहमदाबाद में इन इकाइयों की टैक्स जांच करेगा कर विभाग

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में कर विभाग के द्वारा 10 से अधिक कर्मचारियों वाली व्यावसायिक इकाइयों की जांच की जाएगी। इसको लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

खबर के अनुसार शहर के विभिन्न इलाकों में 10 से अधिक कर्मचारियों वाली व्यावसायिक इकाइयों की जांच के लिए एक टीम बनाई गई हैं जो ये देखेगा की ये प्रोफेशनल टैक्स देते हैं या नहीं। अगर ये लोग टैक्स जमा नहीं करते हैं तो कर विभाग इनसे टैक्स की वसूली करेगी। 

राजस्व समिति के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह झाला ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रोफेशनल टैक्स दाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए यह जांच शुरू करने का निर्णय लिया गया है। अगर कोई व्यावसायिक इकाइयों के द्वारा टैक्स नहीं दिया जा रहा तो कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, अहमदाबाद शहर के उत्तर पश्चिम क्षेत्र, दक्षिण पश्चिम क्षेत्र और पूर्व क्षेत्र में कई नए आवासीय क्षेत्र बनाए गए हैं। इन इलाकों से भी संपत्ति कर की वसूली के लिए नए घरों का मूल्यांकन किया गया है। जल्द ही इन इलाकों से टैक्स की वसूली की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment