बक्सर समेत बिहार के 19 शहरों में बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बक्सर समेत बिहार के 19 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। इससे इन शहरों के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड में वृद्धि होगी। 

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने बिहार के बक्सर, भोजपुर, पटना, मुजफ्फरफुर, पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई हैं। 

बता दें की मौसम विभाग ने बक्सर सहित 19 शहरों में हल्की वर्षा तो कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसलिए खराब मौसम के दौरान सावधान रहें। साथ ही साथ कड़ाके की ठंड से बचने की तैयारी कर लें। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पछुआ के कारण कनकनी बढ़ने के आसार हैं। वहीं अगले कुछ दिन तक घने कोहरे और धुंध की स्थिति भी बनी रहेगी। इसलिए वाहन चलाने वाले लोग सावधानी बरते और बिना किसी वजह के घर से बाहर न जाए।

0 comments:

Post a Comment