खबर के अनुसार मंगलवार की रात बिहार के बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी रामोपट्टी गांव में किसान चंद्रदीप राम (40) खेत में गेहूं फसल की पटवन करने गए थे। इस दौरान वो ठंड की चपेट में आ गए, जिससे की उनकी मौत हो गई हैं।
वहीं, बुधवार को अरवल जिले के कुर्था निवासी अधिवक्ता मो. इम्तियाज आलम कि ठंड के कारण तबीयत खराब हुई और मौत हो गई। जबकि लखीसराय के कजरा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, श्रीघना में छात्र रणवीर कुमार (07) की ठंड लगने से मौत हो गई हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के बोचहां प्रखंड की रामदास मझौली पंचायत के राघो मझौली के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को कड़ाके की ठंड से मो. इस्लाम के 12 वर्षीय पुत्र मो. कुर्बान की तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। इसतरह से ठंड जानलेवा हो गया हैं।

0 comments:
Post a Comment