वडोदरा के टोल प्लाजा से मिलता है सबसे ज्यादा टैक्स

न्यूज डेस्क: गुजरात के वडोदरा से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022-23 में वडोदरा के टोल प्लाजा पर भारत में सबसे ज्यादा टैक्स वसूला गया हैं। इसकी जानकारी 2023 लोकसभा रिपोर्ट के माध्यम से प्राप्त हुई हैं।

खबर के अनुसार गुजरात के वडोदरा में एल एंड टी टोल प्लाजा पर 2022-23 के दौरान ₹456 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ हैं। यह टोल प्लाजा वडोदरा के कर्जन तालुका में स्थित हैं। यहां से हर दिन बड़ी संख्या में वाहनों का आना-जाना होता हैं। 

बता दें की यह टोल प्लाजा जिस राज्यमार्ग पर हैं वो राज्यमार्ग मुंबई, वलसाड, भरूच, सूरत और अन्य शहरों को आपस में जोड़ता हैं। इस राजमार्ग का वडोदरा-भरूच खंड कर्जन टोल प्लाजा पर टोल टैक्स एकत्र किया जाता हैं, जिससे अधिक राजस्व मिलता हैं।

दरअसल भारत में कुल टोल टैक्स राजस्व में से 2% गुजरात के वडोदरा में एलएंडटी टोल प्लाजा और एनएच -8 पर शाहजहाँपुर टोल प्लाजा से प्राप्त होता हैं। शाहजहाँपुर टोल प्लाजा से 2022-23 के दौरान ₹442 करोड़ का राजस्व मिला था।

0 comments:

Post a Comment