लुधियाना में दो मिनट के लिए रुकेगी वंदे भारत ट्रेन

न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हो गया हैं। यह ट्रेन लुधियाना में दो मिनट के लिए रुकेगी।

खबर के अनुसार कटड़ा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह के 6 दिन होगा। यह ट्रेन बुधवार को नहीं चलेगी। इसके अलावे इस ट्रेन का परिचालन सभी दिन किया जायेगा। आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। 

ट्रेन का शेड्यूल?

ट्रेन नंबर 22478 : यह ट्रेन कटरा से सुबह 6 बजे चल कर सुबह 11.44 बजे अंबाला कैंट और दोपहर 2 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव जम्मू, लुधियाना और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशनों पर 2-2 मिनट के लिए होगा।

ट्रेन नंबर 22477 : यह ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर बाद 3 बजे चलकर शाम 5.10 बजे अंबाला कैंट और रात 11 बजे कटरा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन का ठहराव जम्मू, लुधियाना और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशनों पर 2-2 मिनट के लिए होगा।

0 comments:

Post a Comment