लुधियाना : LIC में करें 45 रुपये का निवेश और पाएं 25 लाख

लुधियाना : अगर आप अपने पैसो को निवेश करना चाहते हैं तो आप LIC के न्यू जीवन आनंद पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक LIC के इस स्किम में हर दिन 45 रुपये का निवेश कर आप 25 लाख रुपये प्राप्त कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार LIC की न्यू जीवन आनंद पॉलिसी में अगर आप 45 रुपये रोज की बचत करते हुए 35 साल के लिए निवेश करते हैं, तो इस स्कीम के मैच्योरिटी पूरी होने के बाद आपको 25 लाख रुपये की रकम मिलेगी। साथ ही अन्य कई लाभ भी प्राप्त होगा।

बता दें की LIC के इस पॉलिसी से अगर आप 25 लाख रुपये इकट्ठा करना चाहते हैं तो आपको रोजाना 45 रुपये की बचत करके हर महीने करीब 1358 रुपये का निवेश कारण होगा। यह निवेश आपको कुल 35 सालों के लिए करना होगा, इसके बाद आपको 25 लाख रुपये मिलेंगे। 

ऐसे करें आवेदन : अगर आप LIC की न्यू जीवन आनंद पॉलिसी लेना चाहते हैं तो आप सबसे पहले अपने नजदीक के LIC ब्रांच में जा कर इस पॉलिसी के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें और फिर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। आप LIC की वेबसाइट से ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment