बक्सर : बिहार STET के लिए 7 जनवरी तक आवेदन

बक्सर : बिहार STET-2024 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार STET के लिए 7 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर बिहार बोर्ड के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार Bihar School Examination Board (BSEB) ने STET-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 7 जनवरी 2024 तक के लिए बढ़ा दिया हैं। आप बोर्ड की वेबसाइट पर जा कर जल्द से जल्द आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

आवेदन शुल्क : Single Paper के लिए General / BC / EWS वर्ग का आवेदन शुल्क  960/- रुपया और SC / ST / PH का आवेदन शुल्क 760/- रुपया, जबकि Both Paper के लिए General / BC / EWS का आवेदन शुल्क 1440/- रुपया और SC / ST / PH के 1140/- रुपया निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन प्रक्रिया : आप Bihar School Examination Board (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://www.bsebstet2024.com/login पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 7 जनवरी तक होगा।

0 comments:

Post a Comment